बीकानेर । शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक आठ साल के बच्चे को निजी स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि तेज गति से आ रही स्कूल की वैन ने बच्चे को टक्कर मारी और बच्चा दूर उछल कर जा गिरा। गंभीर हालत में बच्चे को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल ले गए लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई। बच्चे की उम्र मात्र 8 वर्ष थी। बच्चा अपने मामा के साले की शादी में शामिल होने बीकानेर आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र खेमाराम देवासी निवासी सुवाप आऊ जोधपुर जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके के हाजी मार्केट के पास मंगलवार सुबह अपने मामा के घर से बाहर निकला ही था कि तेज गति से आ रही एक निजी स्कूल की वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए पीबीएम के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां आज सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी वैन ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


