DNR न्यूज, गुरुवार की सुबह मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में दो पक्ष आमने सामने हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर कोई विवाद था। विवाद ने बाद में झगड़े का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसे पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। बरहाल मौके पर सीओ सिटी श्रवणदास संत पहुंचे है। व्यक्ति का इलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नही हुई है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


