DNR News। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में शनिवार को सरेराह दिन-दहाड़े एक महिला के गले से बदमाश सोने की चेन तोड़ ले गए। महिला घर से मंदिर में पूजा के लिए गई थी। अचानक हुए घटनाक्रम से महिला हक्का-बक्का रह गई। वह कुछ समझ पाती, तब तक युवक महिला को गिरा कर तंग- गलियों में अपने साथी के साथ बाइक पर भाग चुका था। घटना गोड़ सभा भवन के पास की है जब महिला मंदिर में पूजा के लिए जा रही थी पीछे से दो बाइक सवार युवक आए और झपटा मार कर महिला को सड़क पर गिराते हुए गले से सोने की चेन ले गए। इस सम्बन्ध में विकाश शर्मा पुत्र बृजसुन्दर शर्मा ने कोटगेट थाने में दो अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच हेड कनि. प्रवीण कुमार को सौप दी है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


