DNR न्यूज, बीकानेर के एक युवक को मंगलवार को पाकिस्तान नंबरों से आये व्हाट्सएप कॉल से पैसे नही देने पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीवाड़ा चौक भक्तों की गली निवासी गणेश रंगा को आज सुबह 10 बजे के करीब एक अनजान नम्बरो से कॉल आया जिसमे सामने वाले अज्ञात व्यक्ति ने रंगा को चार पांच लाख रुपये ऑनलाइन देने और सोशल मीडिया पर हिंदूवादी पोस्ट न करने की धमकी दी साथ ही रंगा को बम से उड़ा देने की भी धमकी दी है। पाकिस्तान से आये इस कॉल के बाद रंगा ने अब पुलिस से सहायता की गुहार लगाई है और इस अपराधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का मानस भी बनाया है। गणेश रंगा के पास +92 3144587338 इन नम्बर से कॉल आया था।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


