Search
Close this search box.

बीकानेर में महिला के साथ बंधक बनाकर किया 7 दिन तक रेप,बाद में आगे बेच दिया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हनुमानगढ़। सहेली के फोन कर बुलाने पर मिलने गई महिला से उसके पति ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाए और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपने तीन दोस्तों को बुलाया और महिला को उनके साथ भेज दिया। जो महिला को बंधक बनाकर सात दिन तक बारी-बारी से रेप करते रहे। इनमें से एक आरोपी महिला को अपने घर ले गया, जहां आरोपी के भाई ने रेप करने बाद महिला को 6 लाख रुपए में बेच दिया। बार-बार दुष्कर्म से गर्भवती होने पर महिला के पेट में दर्द हुआ तो आरोपी उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। जहां महिला दुष्कर्मी के चंगुल बचकर अपने भाई के पास पहुंची और दरिंदगी के बारे में बताया। मामला सूरतगढ़ का है। सिटी थाने में सोमवार शाम को महिला ने मामला दर्ज कराया है।

हनुमानगढ़ जिले की रहने वाली पीडित महिला ने बताया-दिसंबर 2022 में सूरतगढ़ में एक कंपनी में काम करती थी। इस दौरान वार्ड 0 के रहने वाले मुकेश पुत्र देवीलाल लखेसर नजदीकीयां हो गई। 11 जनवरी 2024 को रामदेव मंदिर में उससे शादी कर ली सिहेली संतोष के कहने पर 19 जुलाई को उसके पति संजय के साथ सूरतगढ़ से रावतसर गई थी। नौकरी का झांसा देकर आरोपी संजय अपने साथ पहले जोधपुर और फिर बालोतरा (बाड़मेर) ले गया। इस दौरान सहेली संतोष भी साथ थी। बालोतरा में आरोपी संजय अपने दोस्त बलवंत के घर ले गया। वहां से अगले दिन गांव गुलाबगंज के नजदीक ढ़ाणी जिला सिरोही में ले गए। जहां बीकानेर आने के बाद एक धर्मशाला में चार दिन रुके। इसके बाद दांतौर (बीकानेर) में किराए के कमरे में सभी साथ रहे। सुबह के समय सहेली संतोष मंदिर गई तो इसका फायदा उठाकर आरोपी संजय ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

अगले दिन आरोपी संजय ने भीम सिंह, बलवंत सिंह, भरत सिंह के साथ जबरदस्ती भेज दिया। जो उसे गांव विजनेरी (बीकानेर) के पास जामन सिंह की ढाणी में ले गए। यहां तीनों आरोपियों ने करीब 7 दिन तक बंधक बनाकर रखा। शराब पिलाकर बारी-बारी से दुष्कर्म करते रहे। विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी भीम सिंह अपने घर 10 एसएमडी ले गया। जहां उसके भाई हिंदा सिंह ने भी रेप किया। जान से मारने का भय दिखाकर भंवरलाल पुत्र जयनारायण कुम्हार के साथ भेज दिया, जिसने भी रेप किया। विरोध करने पर आरोपी भंवरलाल ने कहा कि भीम सिंह, बलवंत सिंह, भरत सिंह से तुझे 6 लाख रुपए में खरीदा है।

इस दौरान पेट में दर्द आरोपी पर आरोपी भंवरलाल मारवाड हॉस्पिटल बीकानेर ले गया। जहां अल्ट्रा साउंड करवाने पर डॉक्टर ने गर्भवती होना बताया। इसके बाद 7 जुलाई को महिला आरोपी के चंगुल से बचकर भाई के पास पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की