Search
Close this search box.

कोर्ट परिसर में ही पीट दिया पत्नी को,थाने में मामला दर्ज।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर पारिवारिक अदालत में पिछले दिनों कई विवादित मामलों को निपटाया गया और पति-पत्नी के बीच समझौता करवा दिया। इस बीच इसी अदालत में एक पति ने गुस्से में आकर अपनी ही पत्नी को पीट दिया। इस आशय का आरोप लगाते हुए सदर थाने में पत्नी ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। घटना के वक्त अदालत परिसर में वकील सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सुदर्शना नगर पवनपुरी में रहने वाली अभिलाषा पंवार ने सदर थाने में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि 23 जुलाई को पारिवारिक न्यायालय संख्या दो में वो पहुंची थी। जहां उसका पति धनराज पंवार निवासी श्रीरामसर भी आया हुआ था। तारीख भुगतने के बाद वो बाहर आई तो उसके पति ने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं मां को लेकर गाली गलौच भी किया। धमकाया कि मां की आंख बाहर निकाल दूंगा। इस घटना के बाद अदालत परिसर में भीड़ हो गई थी। अदालत परिसर में भी इस घटना की चर्चा रही। अदालत परिसर में कई बार पति-पत्नी और उनके रिश्तेदार आमने-सामने हो जाते हैं। मारपीट के बजाय ऊंची आवाज में बात होती है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच सदर थाने के हेड कांस्टेबल मदन लाल को सौंपी गई है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की