Search
Close this search box.

जबरन देह व्यापार से विदेशी युवतियों सहित 8 लड़कियां को पुलिस ने कराया आजाद।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर , 28 जुलाई। पुलिस ने बीकानेर में देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही आरोपियों से 8 युवतियों को भी आजाद करवाया है। युवतियों का आरोप है कि उन्हें यहां जबरन लाकर देह व्यापार करवाया जा रहा था। मामला बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके का है।

6 भारतीय 2 थाईलैंड की युवतियां

जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि एक लॉज में देशी-विदेशी लड़कियों को बंद कर उनसे जबरदस्त देहव्यापार कराने की शिकायत मिली थी। सूचना सही पाई गई तो यहां दबिश दी गई। यहां एक कमरे में बंद 8 युवतियां मिली। इनमें से दो लड़कियां थाइलैंड की और 6 लड़कियां देश में ही अलग-अलग राज्यों से लाई गई थी। पुलिस के पहुंचते ही इन्होंने अपना दुख बताना शुरू कर दिया। यहां कैद युवतियों ने पुलिस से कहा कि उन्हें जबरन यहां लाकर रखा गया है। और देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है।

थानाधिकारी पचार के मुताबिक सभी लड़कियों को नारी निकेतन भेजा गया है। मुख्य आरोपी सीकर निवासी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके अलावा एक आरोपी कैलाश सहित चार को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात सुदर्शना नगर स्थित होटल केजी लांज में छापेमारी कर सैक्स रैकेट को पकड़ा है। यहां लड़कियों व महिलाओं को बीकानेर में नौकरी दिलवाने के बहाने जबरन देह व्यापार करवाने का भंडाफोड़ हुआ है।

सदर सीओ प्रशिक्षु आईपीएस रमेश के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही से एक बारी इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आठ युवतियों का रेस्क्यू कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कर कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया है।

आईपीएस रमेश ने बताया कि जेएनवीसी थाना इलाके में लंबे समय से एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद इस होटल में रेड मारी गई।जहां होटल में एक महिला ने पुलिस को परिवाद देते हुए बताया कि उसे व उसके साथ अन्य युवतियों व महिलाओं बीकानेर में नौकरी दिलवाने के नाम पर होटल के कमरों में बंद करके रखा गया है। इन युवतियों से जबरन वेश्यावृत्ति का काम करवाया जा रहा था। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरा खुलवाया और अंदर बंद लड़कियों व महिलाओं का रेस्क्यू किया।

पुलिस ने होटल संचालक शंकर लाल सहित चार जनों को धारा 151 में गिरफ्तार किया। जिसमें सीकर निवासी बाबूलाल ,आरिफ,जाकिर सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेस्क्यू की गई सभी लड़कियों व महिलाओं को नारी निकेतन भिजवाया गया है, जहां पुलिस ने उनसे आज पूछताछ करेगी और फिलहाल रेस्क्यू की गई युवतियों के परिजनों को सूचित किया गया है। आईपीएस रमेश ने बताया कि पकड़ी गई इन युवतियों ने लिखित परिवाद दिया है। जिसके बाद गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की