Search
Close this search box.

नगर परिषद आयुक्त पर एसीबी की।कार्यवाही,सोने से जड़ा मोबाइल,4 लग्जरी कारें,ब्रांडेड घड़िया,2 लग्जरी फार्म हाउस,7 प्लाट के डॉक्यूमेंट मिले।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
आयुक्त योगेश आचार्य

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नगर परिषद सांचौर के कार्यवाहक आयुक्त योगेश आचार्य के 9 ठिकानों पर छापा मारा। शुक्रवार सुबह 5 बजे एक साथ सभी जगहों पर रेड डाली गई। आचार्य के पास आय से अधिक संपत्ति होने के शक में यह कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के दौरान टीमों को आचार्य के ठिकानों से 4 लग्जरी कारें, 40 से अधिक महंगी ब्रांडेड घड़ियां, गोल्ड प्लेटेड मोबाइल, 22 लाख रुपए कैश और 7 आवासीय और व्यवसायिक प्लॉट के दस्तावेज, सोने और चांदी की ज्वेलरी मिली। अभी तक कार्रवाई चल रही है।

योगेश आचार्य वर्तमान में सांचोर नगर पालिका के कार्यवाहक आयुक्त है

एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया- आचार्य के सांचौर, सुमेरपुर, बलवना, कोलीवाड़ा, पाली, जोधपुर, जयपुर जयपुर स्थित 9 ठिकानों पर छापा मारकर तलाशी अभियान चलाया।

करोड़ों की चल-अचल संपत्ति मिली

ACB को तलाशी के दौरान कार्यवाहक आयुक्त के यहां एक बैंक लॉकर, कई बैंक खाते के दस्तावेज मिले। लग्जरी सुविधाओं से लैस फार्म हाउस मिला। अब तक मिले दस्तावेजों के अनुसार योगेश आचार्य की ओर से करोड़ों रुपए की बाजार कीमत की अनेक संपत्ति अर्जित करने का अनुमान है।

28 अगस्त को योगेश आचार्य को सांचोर का आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था

कोलीवाड़ा-बलवना में फार्म हाउस

पाली के सुमेरपुर क्षेत्र के बलवना और कोलीवाड़ा में योगेश आचार्य के फार्म हाउस है। टीमों ने यहां भी सर्च ऑपरेशन चलाया। पाली शहर के चामुंडानगर मरुधर स्कूल के पास कार्यवाहक आयुक्त के एक सहयोगी के किराए के मकान पर भी एसीबी टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

ACB को मिली थी गोपनीय शिकायत

एसीबी डीजी मेहरड़ा ने बताया- ब्यूरो मुख्यालय को गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई थी कि योगेश आचार्य ने अपने और परिजनों के नाम से आय से अधिक सम्पत्तियां अर्जित की हैं, जिनकी बाजार कीमत करोड़ों रुपए है।

शिकायत का एसीबी की जोधपुर ग्रामीण इंटेलीजेंस शाखा से गोपनीय सत्यापन कराया तो मामला सही पाया गया। इसके बाद कार्रवाई की जा रही है। योगेश आचार्य सुमेरपुर और तखतगढ़ नगरपालिका में भी ईओ के पद पर रह चुके हैं। योगेश आचार्य सहायक प्रशासनिक अधिकारी है और सांचौर नगर परिषद में कार्यवाहक आयुक्त लगाया गया था।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की