Search
Close this search box.

गैस एजेंसी संचालक व कर्मचारी से एएसआई व उनके स्टाफ ने की हाथापाई,एएसआई लाइन हाजिर।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR न्यूज,बीकानेर। शहर के जेएनवीसी कॉलोनी थाना क्षेत्र में एचपी गैस एजेंसी संचालक व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व दुव्र्यहार करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। वही इस मामलें में एक एएसआई सुरेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया है और संचालक व एक अन्य को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया था। जसमान एचपी गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि एएसआई सुरेश कुमार यादव व भवानी दान उनके साथ मारपीट गाली-गलौज करते हुए दुव्र्यहार किया। वही इसके क्रॉस में एएसआई सुरेश कुमार यादव ने भी संचालक और अन्य कर्मचारी ने मारपीट और दुव्र्यहार और पैसे छीनने का आरोप लगाए है। बरहाल घटना के विरोध में एलपीजी एसोसिएशन ने रोष जताया है। संगठन के अध्यक्ष शांति प्रसाद शर्मा ने संगठन के पदाधिकारी के प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा को जसमान एचपी गैस एजेंसी के मालिक व कर्मचारियों के साथ 3 अगस्त को एएसआई सुरेश कुमार यादव एएसआई व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए दुव्र्यहार व झूठे मुकदमे के खिलाफ अवगत करवाया है। जिस पर अधिकारियों द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई भी की गई तुर ंत कार्रवाई के लिए आईजी ओमप्रकाश,एसपी तेजस्विनी गौतम व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया है। बताया जा रहा है कि एएसआई सुरेश नयाशहर थाने में पदस्थापित थे।

समझौता के बाद भी कार्रवाई
जानकारी मिली है एएसआई सुरेश सिलेण्डर लेने गया था। जिसके बाद उसे एजेन्सी में सिलेण्डर नहीं होने की बात कही तब बात बिगड़ गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया और एक दूसरे से माफी भी मांग ली गई। लेकिन बाद में एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया। जिससे पुलिसकर्मियों में रोष है। बिना नाम छापने की शर्तें पर एक पुलिसकर्मी ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से पुलिस का मनोबल टूट जाता है। अधिकारियों की एक पक्षीय कार्रवाई पर पुलिस के जवानों में रोष है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की