Search
Close this search box.

नाल पुलिये के पास अनियंत्रित बाइक ने कावड़िये को मारी टक्कर,हुई मौत।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR NEWS,बीकानेर। जिले के नाल थाना इलाके में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से कांवडि़ए की मौत हो गई।‌ जानकारी के अनुसार नाल ओवरब्रिज के नजदीक यह हादसा हुआ था। हादसे में घायल कांवडि़ए की पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि गंगाशहर के शिवा बस्ती के रहने वाला मुकेश शर्मा अपने दोस्तों के साथ रविवार को जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेने के लिए कोलायत के लिए निकला था। कल देर रात कांवड़ लेकर वापस लौटते समय नाल ओवर ब्रिज के समीप गलत साइड से तेज गति से आ रही पल्सर ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में मुकेश गंभीर घायल हो गया। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पल्सर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की