Search
Close this search box.

बीकानेर में सोना चमकाने का झांसा देकर ठगी, सोने की 4 चूड़ियां ले गए ठग,बर्तन साफ करने का पाउडर लाये थे साथ मे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 बीकानेर , 7 अगस्त। बीकानेर के गोस्वामी चौक में एक महिला को दो युवकों ने झांसा देकर उसके सोने के जेवरात ठग लिए। महिला समझ पाती, इससे पहले दोनों ठग वहां से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश कर रही है।

गोस्वामी चौक में रहने वाले नमन गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि उनकी मां कनकलता गोस्वामी घर पर थी। तभी दो युवक आए और बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने की बात करने लगे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि सोने-चांदी के आभूषण भी इसी तरह चमक सकते हैं।

ऐसा कहते हुए कनकलता को कहा कि वो अपने हाथ में पहनी सोने की चारों चूडियां अगर दे तो तुरंत चमका कर दे सकते हैं। कनकलता ने अपनी चूड़ियां थमा दी। थोड़ी देर बाद ये दोनों झांसा देकर वहां से रवाना हो गए। कनकलता के समझ आता इससे पहले दोनों काफी दूर निकल चुके थे। ढूंढने पर मिले भी नहीं।

इस पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सोने की चार चूड़ियों की ठगी का मामला दर्ज करते हुए कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। नीले और लाल रंग की टीशर्ट पहने इन युवकों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ढूंढा जा रहा है। अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की