बीकानेर,शहर के सदर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से दो जनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाबूलाल फाटक के पास ट्रेन की चपेट में दो युवक आ गये। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि इन युवकों ने आत्महत्या की है या ये रेल लाइन क्रॉस करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गये। सूचना पर ट्रेन को रोक दिया गया। ये दोनों युवक ट्रेन के नीचे फंस गये। इन दोनों के दो टुकड़े हो गये है। जिन्हें बमुश्किल निकाला गया। फिलहाल सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


