Search
Close this search box.

राजस्थान:आधार कार्ड में उम्र बदलकर युवा ले रहे वृद्धावस्था पेंशन,7 लाख लोगों ने नही करवाई ई-केवाईसी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजस्थान।आधार संशोधन की प्रक्रिया युवाओं के लिए फर्जीवाड़े से कमाई का जरिया बन चुकी है। अपडेट कराने के नाम पर आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर 674 से अधिक युवाओं ने अपनी उम्र बढ़ा ली। अब ये केंद्र और राज्य सरकार की बुजुर्ग पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। ये 674 लोग नागौर जिले की महज 15 ग्राम पंचायतों के हैं, जो हर महीने 7 लाख 41 हजार 400 रुपए उठा रहे हैं।

अगर जांच की जाए तो प्रदेश में ऐसे युवाओं की संख्या लाखों तक पहुंच जाएगी। इन गांवों के ये बुजुर्ग युवा पांच साल में सरकार से 4.44 करोड़ की बुजुर्ग पेंशन उठा चुके हैं। वहीं, प्रदेश के 7 लाख लोगों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई। इन सात लाख लोगों के दस्तावेज में भी संभवतः गड़बड़ी मिल सकती है। जबकि विभाग तारीखें बढ़ाकर लगातार ई-केवाईसी की मांग कर रहा है।

रोचक ये है कि मामले सामने आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। इसमें अधिकारियों की मिलीभगत का भी संदेह है। मुंदियाड़, कड़लू, संखवास, बलाया, भाकरोद सहित 15 से अधिक पंचायतों में 674 लोगों के डेटा खंगाले तो स्थिति सामने आई।

हर गांव में औसतन 150 से अधिक ऐसे युवा हैं, जिनकी सही उम्र 30-40 के बीच है, लेकिन आधार कार्ड में 55 साल से अधिक बताकर पेंशन ले रहे हैं। युवाओं के खाते में हर माह 1150 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से पेंशन जमा हो रही है। ये तो सामने आ चुका आंकड़ा है। स्थिति ऐसी है कि पेंशन कार्ड में पेंशनधारियों की बजाय भगवान शिव, बिजली के तारों के जालों की फोटो लगी है। जो गांव से लेकर पंचायत समिति तक अधिकारियों ने वेरिफाई किए हैं।

10 साल से फर्जीवाड़ा

युवाओं के बुजुर्ग बन पेंशन उठाने का मामला पिछले 10 साल से चल रहा है। ई-मित्र केंद्रों पर आर्थिक लालच देकर ये स्वीकृतियां ली जा रही हैं। वहीं, 25 हजार रुपए तक में फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। ऐसे में ग्राम विकास अधिकारी, विकास अधिकारी सहित जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी तक इस गड़बड़झाले की चेन बने हुए हैं।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की