बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में दुकान के गल्ले में रखे रूपये चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। जिसके आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा स्थित दीपक जनरल स्टोर के संचालक दीपक सिंह की दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब खाना खाने के बाद में आंख लग गई। जिसका फायदा उठाते हुए क्षेत्र के ही भूरा नाम के युवक ने दुकान के गल्ले से नौ हजार रूपये निकाल लिये। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक ने तुरंत सीसीटीवी खंगाला तो युवक की पहचान हो गई। जिसके उपरान्त पुलिस को इतला की गई। पुलिस ने भूरा को गिरफ्तार किया।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


