Search
Close this search box.

बांग्लादेशी हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सर्व हिन्दू समाज द्वारा विशाल हिन्दू आक्रोश रैली का आयोजन।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर।बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के विरोध में आज सर्व हिंदू समाज द्वारा बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में तय हुआ कि साधु संतों के नेतृत्व में दिनांक 10-12-24 को विशाल हिंदू आक्रोश रैली व महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

यह आक्रोश रैली तुलसी सर्किल (तुलसी कुटीर ) से पैदल जिला कलेक्ट्रेट तक निकाली जाएगी व बाद में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। इस रैली में समस्त हिंदू समाज के विभिन्न जाति-बिरादरी के प्रमुख लोग शामिल होंगे । समस्त हिंदु समाज ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों, उत्पीड़न और धार्मिक असहिष्णुता के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है ।

रैली से जुड़े आयोजकों ने बताया कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा और इसका मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश सरकार से हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करना है। आयोजकों का कहना है कि हाल के महीनों में बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों, घरों, संतों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हमले बढ़े हैं, जबकि प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

यह रैली ना केवल बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा और अधिकारों की मांग करती है, बल्कि भारत में धार्मिक एकता, सहिष्णुता और मानवाधिकारों के लिए एक मजबूत संदेश देने का कार्य करेगी। भारत सरकार जल्द से जल्द इस पर ध्यान देवे व आवश्यकता पड़ने पर पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक किया की तरह कदम उठाये।
सर्व हिंदू समाज का कहना है हिंदू अब और नहीं कटेगा।
यदि ये अमानवीय कृत्य नहीं रुकते है तो इसकी तीव्र प्रतिक्रिया के हिंदु समाज को भी तैयार रहना पड़ेगा।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की