DNR News,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हैं। घायल युवक को पीबीएम ले जाया गया।जानकारी के अनुसार पुष्करणा स्टेडियम के पास ब्रह्मपुरी चौक निवासी मुकेश व्यास एक जने से अपने रूपये मांगने गया था। जहां उसकी दूसरे युवक से बोलचाल हुई।जिसके बाद दूसरे युवक ने मुकेश पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे बचने के लिए गिर गया तो वार पैर हो गया। लहूलुहान मुकेश को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर नयाशहर पुलिस ट्रोमा सेंटर पहुंची और घायल से पूछताछ की जा रही हैं।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


