DNR News। राजस्थान के अनेक जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है। एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बीकानेर समेत प्रदेश के अनेक जिलों में अंधड़ व बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 21 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसका असर बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर में देखने को मिला। विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिनों में बारिश व अंधड़ की संभावना बनी हुई है। ऐसे में बीकानेर, गंगानगर, चूरू, नागौर व हनुमानगढ़ में अगले दो दिनों में तेज अंधड़ व बारिश होने का अलर्ट है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


