DNR न्यूज,बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक द्वारा आत्महत्या का कारण ससुराल वाले बताएं जा रहे है। इसको लेकर व्यास क ॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसमें मृतक के ताऊ के लड़के सीताराम ने आरोप लगाया है कि मृतक की पत्नी पूनम व सास-सुसर उसके भाई कालूराम को रूपयों के लिये ब्लैकमेल करते थे तथा आत्महत्या करने के लिये प्रेरित करते रहे। जिससे तंग व परेशान होकर शिवबाड़ी के रेगरों के मोहल्ले में रहने वाले कालूराम ने दो मई को अपने मकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हुई। जहां युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक देवेन्द्र सोनी को सौंपी है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


