DNR NEWS:-बीकानेर:- जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने दो कास्टेबल को सस्पेंड किया है और एक को लाइन हाजिर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कास्टेबल अमित व महेश को सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों कास्टेबल पिछले दिनों में एक ज्वैलर्स के साथ हुई लूट में आरोपियों के संपर्क में थे। इन दोनों पर एक आरोपी का नाम निकालने के लिये रूपये मांगे थे। जिसकी जांच करने के बाद आज शाम को एसपी ने दोनों के निलंबन के आदेश निकाले। वहीं एक अन्य हैड कास्टेबल को जस्सूसर गेट क्षेत्र में दुकानदारों से बदसूलकी करने पर लाइन हाजिर किया गया है। जानकारी मिली है कि जेपी नाम के इस हैड कास्टेबल की शिकायत व्यापार मंडल ने की थी।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


