बीकानेर। रोडवेज संयुक्त मोर्चा की ओर से शुक्रवार को विधायक यूनुस खान का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। मोर्चे के पदाधिकारियों ने बताया कि 20 जुलाई को राजस्थान विधानसभा में परिवहन विभाग की बजट मांगों पर निर्दलीय विधायक युनूस खान ने डीजल मंहगा होने से रोडवेज के बढाने के बजाय प्राइवेट लोक परिवहन को संचालित करने की पैरवी करने से रोडवेज के कर्मचारियों ने आक्रोश जताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश संयुक्त मोर्चे के घटक संगठनों के आव्हान पर राजस्थान के सभी इकाइयों के साथ कर्मचारियों की ओर से केंद्रीय बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रोडवेज के विरोध बयानों के खिलाफ पूतला दहन भी किया गया।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


