Search
Close this search box.

एसपी से मिली दुष्कर्म पीडि़ता, एसएचओ सहित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, आरोप- बयान बदलने के लिए बनाया दबाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुष्कर्म पीडि़ता ने एसपी से मिलकर थानाधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। दरअसल पीडि़ता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी व उसके सहयोगियों ने उसे जबरदस्ती घर से उठाया और थाने ले गए। जहां पुलिसकर्मियों और आरोपियों ने मामले में बयान बदलने का दबाव बनाया। पीडि़ता ने बताया इस दौरान उसे गंदी-गंदी गालियां दी और डराया-धमकाया। मामला छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र का है। पीडि़ता ने एसपी से एसएचओ सहित मामले में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। बात यह भी सामने आ रही है कि पुलिसकर्मियों ने एक कांग्रेसी नेता के जरिए बयान बदलने का भी दबाव बनाया। इस मामले में पीडि़ता कल सीएम भजनलाल शर्मा से भी मिलेंगी और शिकायत करेंगी। ज्ञात रहे कि पीडि़ता ने आरोपी पर यह आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया कि चार महीने तक उसे बंधक बनाकर रखा और लगातार जबदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। जिसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज करवाने गयी तो पुलिसकर्मियों ने समझौता करवाने का दबाव बनाया और मुकदमा दर्ज नहीं किया। लेकिन जब मामला मीडिया में आया तो पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन अब पीडि़ता को आरोपियों के साथ मिलकर धमकाया जा रहा है। एसपी तेजस्वनी गौतम खुद एक महिला है, ऐसे में महिला की पीड़ा को समझ उचित कार्रवाई करेगी, यह पीडि़ता उम्मीद रखती है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की