Search
Close this search box.

शाहरुख खां हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, वारदात के बाद से था फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शोभासर इलाके में हुए शाहरूख खां हत्याकांड के मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर सीताराम कंस्वा को शुक्रवार की देर रात बीछवाल थाना पुलिस की टीम ने गजनरे रोड़ तिराहे पर दबिश देकर गिरफ्त में ले लिया। बताया जाता है कि वारदात के बाद फरार हुआ सीताराम कंस्वा शुक्रवार अपरान्ह ही बीकानेर आया था, जो गजनेर तिराहे पर अपने एक ठिकाने पर छूपा बैठा था। इसकी पुताख्ता सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया। सीआई बीछवाल नरेश निर्वाण के अनुसार आरोपी मुक्ता प्रसाद कॉलोनी निवासी सीताराम कंस्वा एमपी नगर थाने का नामी हिस्ट्रीशीटर है, जिसे गत चार जुलाई की रात शोभासर के पास हुए शाहरूख हत्याकांड में गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। सीआई ने बताया कि इस हत्याकांड में अब तक सात मुलजिमों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कई मुलज्मि अभी फरार है जिनकी सरगर्मी से तलाश जारी है। जानकारी में रहे कि गत तीन जुलाई की रात शोभासर में कल्ला फार्म हाउस के पास हुए हत्याकांड में शादी समारोह से घर लौट रहे भुट्टों का बास निवासी शाहरूख खान पुत्र स्व.सिकन्दर खान की बदमाशों ने लाठी-सरियों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थी। इस वारदात को लेकर मृतक के भाई सद्दाम अली ने सिकंदर, साजिद, प्रकाश, अनीस, साहिल, मनफूल बिश्नोई, सीताराम कस्वां, प्रकाश चांगली, सुनील, महेन्द्र बिश्नोई, श्यामू जाट, विक्की उर्फ बिलाल, मेहंदी हसन उर्फ महेन्द्र पुत्र राजू खां भुट्टा, शकील उर्फ जग्गू पुत्र अबास अली, हैदर अली पुत्र सलीम, रघुवीर सिंह, मांगी पुत्र गन्ने खां, धन्ना उर्फ सलमान, समीर, फूसे खां, मानसा, तोहिद व चार-पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की