Search
Close this search box.

गंगाशहर में करोड़ो की जमीन पर कब्जा,भू-माफियाओ का आतंक दिन ब दिन बड़ता ही जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। भू-माफियाओं का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब गंगाशहर की चौधरी कॉलोनी की करीब 24 हजार स्क्वायर फीट भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। घटना बुधवार की है। यहां नये बस स्टैंड से चौधरी कॉलोनी जाने वाले रास्ते टीएम ऑडिटोरियम के सामने वाली रोड़ पर कुछ लोगों ने तारबंदी कर दी। देखते ही देखते आसपास के मोहल्लेवासी भी इकट्ठा हो गए। सूचना पर गंगाशहर पुलिस भी पहुंची। हालांकि मामला अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन वार्ड नंबर 29 के पार्षद का कहना है कि ये जमीन यूआईटी की है। कुछ समय पहले यह ज़मीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय हेतु आवंटित हो चुकी। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस पर दस लाख का बजट भी दिया है। वहीं आगामी 1-2 माह में यहां स्कूल निर्माण की नींव रखी जानी है। आरोप है कि यहां श्यामसुंदर आदि ने अवैध कब्जे का प्रयास किया है।

दूसरी ओर गंगाशहर पुलिस का कहना है कि जिन लोगों पर मोहल्ले वासियों ने कब्जे का आरोप लगाया है, उनमें से अरविंद नाम के व्यक्ति ने 8 जुलाई को ही गंगाशहर थाने में परिवाद दिया था। पुलिस के अनुसार इस जमीन पर गोगागेट निवासी अली का भी दावा है। उसने गंगाशहर निवासी से यह ज़मीन खरीद की बताते हैं। अभी तक पुख्ता कागजात किसी ने पेश नहीं किए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद किया है। वास्तव में यह ज़मीन किसकी है। क्या इसकी अवैध रूप से बिक्री हो रखी है या रिकॉर्ड में हेराफेरी है, यह अभी जांच का विषय है। बता दें कि यह ज़मीन करोड़ों रुपए की है। ऐसे में किसी ना किसी की तो इस जमीन पर बुरी नज़र जरूर है। अब कौन इस जमीन का असली मालिक है और कौन कब्जाधारी, यह अभी स्पष्ट नहीं।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की