Search
Close this search box.

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही,कोल्ड स्टोर से 1300 किलो पुराना सड़ा हुआ फफूंद दार मावा किया जब्त।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर,बीकानेर में नकली व घटिया मावे की उपलब्धता है। बीकानेर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कमला कॉलोनी स्थित कोल्ड स्टोर से 1300 किलो फफूंददार सड़ा हुआ मावा जब्त किया है। यह मावा कितना ज्यादा खतरनाक है, यह आप फ़ोटो देखते ही समझ जाएंगे। फूड इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रजापत के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीएमएचओ राजेश गुप्ता के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई है। कमला कॉलोनी स्थित सन्नो कोल्ड स्टोर में रेड की गई। यहां निरीक्षण करने पर 65 पीपे खराब हुआ मावा मिला। हर एक पीपे में 20 किलो मावा है।

जब्त मावे में भयंकर फफूंद लगी है। फफूंद की वजह से मावा रंग बिरंगा हो गया है। कहीं काला पड़ गया है तो कहीं रूई जैसी मोटी परत जम गई है। कोल्ड स्टोर मालिकों के अनुसार जब्त मावे में दो साल पुराना मावा भी है।चौंकाने वाली बात यह है कि जब्त मावे के मालिक ही लापता है। कोल्ड स्टोर मालिक का कहना है कि जिन्होंने मावा स्टोर में रखवाया था, वे इसकी जिम्मेदारी नहीं ले रहे। विभाग ने भी मावे के मालिकों के बारे में पता करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी मावे को अपना नहीं बता रहा। माल अत्यधिक पुराना होने की वजह से पीपों से टैग भी गायब हैं। ऐसे में विभाग दोषी माने तो किसे माने? करवाया नष्ट:- फूड इंस्पेक्टर राकेश गोदारा ने बताया कि जब्त मावे को जनहित में नष्ट करवाया गया है। इसे जमीन के अंदर दफनाना पड़ता है। वहीं मौके से फ्रेश मावे के सैंपल पड़े हैं।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की धमक से बंद हुए शटर:- कमला कॉलोनी के सन्नो कोल्ड स्टोर पर जैसे ही सीएमएचओ व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के वाहन पहुंचे, कोल्ड स्टोरों व मावा व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अन्य कोल्ड स्टोरों ने शटर डाउन कर लिए।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की