बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा एक जने को धमकी देकर दस लाख रूपये की मांग करने का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार पिंक मॉडल स्कूल के पास रहने वाले पांचू निवासी बजरंग गिला ने रिपोर्ट देते हुए बताया है कि उन्हें विराट शर्मा नामक युवक ने फोन किया और दस लाख की फि रौती मांगी। रूपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं विराट शर्मा अपने साथियों के साथ मेरे घर आया और घर के आगे खड़ी क्रेटा गाड़ी को तोड़ दिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर विराट शर्मा,सांवरमल,श्याम सुन्दर व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक जीतराम कर रहे है। बताया जा रहा है कि विराट शर्मा इनामी हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर अनेक थानों में मामले दर्ज है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


