DNR News,Bikaner। भारत बंद को लेकर किसी प्रकार की अफ़वाहों पर विश्वास ने करें। न ही सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अपवाह फैलाएं और न ही किसी बात को लेकर गलत टिप्पणी करें। यह बात प्रेस वार्ता के दौरान संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने आज कही। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान स्कूल, कॉलेज, कोचिंग में किसी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं रहेगी। साथ न ही आपातकालीन सेवाओं को बाधित किया जाएगा। उनकी बंद करवाने वालें संगठनों से बातचीत हुई है। जिन्होंने आश्वस्त किया है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखते हुए बंद का समर्थन कर रहे है। बंद के दौरान किसी को परेशान करना उनका उद्देश्य नहीं है। इसको लेकर प्रशासन व पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


