Search
Close this search box.

कोलकात्ता कांड से सबक लेते हुए पीबीएम में महिला डॉक्टर की सुरक्षा में लगेंगे 150 सीसीटीवी, सशस्त्र गॉर्ड भी तैनात किये जायेंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर,कोलकाता कांड को देखते हुए राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों में महिला डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर गाइड लाइन जारी की है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज और पीबीएम हॉस्पिटल में भी सुरक्षा प्रबंध को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को इस संबंध में एक बैठक भी हुई, जिसमें महिला डॉक्टर और नर्सेज की सुरक्षा को लेकर चिंतन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि पीबीएम परिसर, कॉलेज और गर्ल्स हॉस्टल के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

पहले चरण में 150 कैमरे लगाने के लिए टेंडर किए जा रहे हैं। रात्रिकालीन ड्यूटी देने वाली महिला स्टाफ को हॉस्टल छोड़ने के लिए वाहन और सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रॉमा सेंटर, मेडिसिन कैजुअल्टी और हॉस्पिटल के प्रवेश द्वारों पर हथियार बंद सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। सुरक्षा प्रहरियों को वाकीटॉकी से लैस करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी।

उधर कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। दो दिन की छुट्टी के बाद पीबीएम हॉस्पिटल में फुल आउटडोर होने के कारण मरीजों की भी भीड़ रही। मेडिसिन, टीबी एवं चेस्ट, ईएनटी, यूरोलॉजी, एसएसबी में काफी मरीज अाए। हालांकि वार्डों में मरीजों की संख्या 50 प्रतिशत ही रह गई है। ऑपरेशन भी इमरजेंसी वाले ही किए गए। हड़ताल के कारण रोज 60 से 70 ऑपरेशन टाले जा रहे हैं।

 

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की