Search
Close this search box.

राज्यपाल हरिभाऊ पहली बार बीकानेर पहुंचे,अवेध खनन तस्करी पर रोक लगाने के दिये निर्देश।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। राजस्थान के नये राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का पहला बीकानेर दौरा शुरू हो चुका है। वे आज सांचू पोस्ट व सीमांत क्षेत्र गोड़ू पहुंचे। वहीं शाम 6 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वे दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर आए हैं। उनकी बीकानेर से वापसी गुरुवार दोपहर दो बजे होगी।‌ वे यहां से श्रीगंगानगर की ओर प्रस्थान करेंगे।

बीकानेर दौरे के पहले राज्यपाल हरिभाऊ ने जिला मुख्यालय से 180 किलोमीटर दूर भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल की सांचू पोस्ट का निरीक्षण किया। यहां बीएसएफ के जवानों से मिले। जवानों से संवाद में उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान सीमा प्रहरी के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। इनके बीच उपस्थित होना गर्व का विषय है।‌ उन्होंने जवानों के सीमाओं पर मुस्तैदी से तैनात रहने के हौसले को प्रणाम किया।

इस दौरान हरिभाऊ ने आंतरिक सुरक्षा संबंधी बैठक ली। उन्होंने पुलिस, सीमा सुरक्षा बल, सेना व सीआईडी सहित समस्त सुरक्षा एजेंसियों को सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए। सीमांत क्षेत्र में अवैध खनन व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने को कहा। आसूचना तंत्र को मजबूत करने की बात भी कही। हरिभाऊ ने सीमांत क्षेत्र के निवासियों को समस्त आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए।

यहां हरिभाऊ ने सांचू माता मंदिर के दर्शन किए। पर्यटन की दृष्टि से विकसित म्यूजियम का अवलोकन भी किया। आमजन के अवलोकनार्थ रखे गए हथियारों व विभिन्न तस्वीरों को भी देखा। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के ऑडियो विजुअल हॉल में बल के इतिहास व उपलब्धियों को दर्शाती लघु फिल्म भी देखी। 

सांचू पोस्ट के बाद हरिभाऊ ने गोडू़ का दौरा किया। यहां बने पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद किया। कक्षाओं का अवलोकन किया। यहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी अवलोकन किया। यहां भर्ती मरीजों से बातचीत की गई। 

इस दौरान बीकानेर संभागीय आयुक्त डॉ वंदना सिंघवी, बीएसएफ आईजी एम एल गर्ग, आईजी ओमप्रकाश पासवान, कलेक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी तेजस्वनी गौतम, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, कोलायत प्रधान पप्पू देवी आदि साथ रहे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की