Search
Close this search box.

दोपहर/शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें ????????

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

============================

1. महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर फैसलों में आए तेजी; CJI की मौजूदगी में पीएम मोदी की सुप्रीम कोर्ट के जजों से अपील

2. भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष, ये केवल एक संस्था की यात्रा नहीं है। ये यात्रा है, भारत के संविधान और संवैधानिक मूल्यों की। ये यात्रा है, एक लोकतंत्र के रूप में भारत के और परिपक्व होने की

3. सुप्रीम कोर्ट के ये 75 वर्ष, मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत के गौरव को और बढ़ाते हैं। आजादी के अमृतकाल में 140 करोड़ देशवासियों का एक ही सपना है- विकसित भारत, नया भारत। नया भारत, यानी – सोच और संकल्प से एक आधुनिक भारत। हमारी न्यायपालिका इस विजन का एक मजबूत स्तम्भ है- पीएम मोदी

4. कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय अपने स्थापना के 75 वर्ष मना रहा है और देश संविधान लागू होने के 75 वर्ष मना रहा है। ये बहुत ही सुखद संयोग है

5. पीएम मोदी ने 3 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, ये उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी, देश में अब 102 वंदे भारत ट्रेनें हुईं

6. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- राहुल, अखिलेश और तेजस्वी की सरकार बनी तो भारत को पाकिस्तान-बांग्लादेश बना देंगे,तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव ओर राहुल गांधी मुस्लिम वोट बैंक के ठेकेदार हैं। इनकी सरकार आई तो बिहार और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को छुट्टी का दिन घोषित कर देंगे

7. आईएएस अफसर धर्मेंद्र बने दिल्ली के नए मुख्य सचिव, नरेश कुमार की लेंगे जगह

8. केरल में आरएसएस की तीन दिवसीय समन्वय बैठक शुरू, राष्ट्र हित के विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

9. आपकी बेटी आपके साथ है, शंभू बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंच गईं विनेश फोगाट, पहलवान विनेश फोगाट सम्मानित, कहा-मैं अपने परिवार के बीच आई हूं, इनकी सुनिए

10. ‘मेरे देश का नुकसान हो रहा, किसान परेशान हैं, उनकी समस्याओं का हल होना चाहिए…’, शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में बोली विनेश फोगाट

11. महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता बोले- NCP को NDA छोड़ देना चाहिए, अजित पवार का जवाब- हम PM और शाह से बात करते हैं, बाकी से लेना-देना नहीं

12. पतंजलि के मंजन में नॉनवेज मटेरियल होने का दावा, दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई, कोर्ट ने रामदेव से जवाब मांगा<

13. इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी, सोना 543 रुपए बढ़कर 71,958 रुपए पर पहुंचा, चांदी 85,019 रुपए प्रति किलो बिक रही।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की