Search
Close this search box.

ब्रेकिंग:-गंगाशहर में हत्या का मामला,भाई ने लगाया भाई पर हत्या का आरोप।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। गंगाशहर में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चौधरी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय शंकर लाल विश्नोई पुत्र भींयाराम बताई जा रही है। गंगाशहर पुलिस के अनुसार बुधवार को शंकर की मौत हो गई थी। मृतक के एक भाई गोपीराम ने दूसरे भाई श्रवण राम पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि श्रवण राम व उसकी पत्नी सुपारी(शिव प्यारी) ने शंकर लाल के साथ मारपीट की, उसके सिर पर चोट मारी, जिससे उसकी मौत हुई है। परिवादी ने बताया है कि मृतक शंकर आरोपी श्रवण के साथ उसके घर पर ही रहता था। परिवादी के अनुसार घटना के वक्त शंकर सिर पर चोट थी तथा वह खून से लथपथ था, जब तक दूसरे भाई पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोप में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। वास्तव में शंकर की हत्या हुई है या वह बीमारी से मरा, इसकी जांच की जा रही है। 

पुलिस के अनुसार मृतक शंकर अविवाहित था। उसे टीबी की बीमारी थी। दूसरी तरफ आरोपी व परिवादी में विवाद भी चल रहा है। मृतक कुल पांच भाई हैं। मृतक, परिवादी व आरोपी तीनों सगे भाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की