Search
Close this search box.

जमीन विवाद में भाई ने की भाई की हत्या,10 दिनों में बीकानेर में दूसरी वारदात।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते दो भाईयों में झगड़ा हुआ। इस दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर लाठी से वार किया। बड़े भाई ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया। अब छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना शनिवार की अक्कासर गांव की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्यारेलाल शिवरान ने बताया-अक्कासर निवासी जेठाराम और चतराराम दोनों सगे भाई हैं। दोनों चूनाराम जाट के बेटे हैं। दोनों भाइयों में के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात चतराराम और जेठाराम के बीच झगड़ा हो गया। चतराराम शराब पीए हुआ था। रात को परिजनों ने दोनों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। शनिवार को बड़ा भाई जेठाराम अपने छोटे भाई को फिर उलाहना देने गया कि रात को शराब पीकर झगड़ा किया। इस दौरान फिर से दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान एक अन्य भाई कानाराम भी साथ था। आरोप है कि कानाराम व चतराराम ने मिलकर जेठाराम के साथ मारपीट की। इस दौरान जेठाराम के सिर पर लाठी से गंभीर वार किया गया। जेठाराम घायल हो गया, उसके सिर से खून आने लगा। तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे सुनील ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कानाराम व चतराराम पर हत्या का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने चतराराम को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं कानाराम अब तक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की