Search
Close this search box.

देशनोक करणी माता मंदिर की ओरण परिक्रमा मेले की भीड़ से रास्ता जाम,पुलिस और आर्मी जवान आपस मे भिड़े।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर,14 नवंबर 2024 को देशनोक करणी माता मंदिर की ओरण परिक्रमा मेला होने के कारण श्रद्धालुओं की लाखों की संख्या में भीड़ है । क्षेत्र में बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण लगभग सभी रास्ते पुलिस द्वारा बंद कर दिए गए है । इसी दौरान शाम करीब 7:15 बजे आर्मी के जवान श्री राम कस्वां पुत्र श्री मोटाराम कस्वां (पांचू के शहीद श्री रामस्वरूप कस्वां के भाई ) जो कि शाम को बीकानेर से अपने गांव पांचू की तरफ जा रहा थे। इसी दौरान जेगला फांटे के पास उसकी गाड़ी को रास्ता देने की बात को लेकर पुलिस के जवानों के साथ उसकी कहा सुनी हो गई । बात ज्यादा बढ़ने पर आपसी मारपीट में श्री राम कस्वां को चोटें आई है जिस कारण उसके शरीर पर तीन चार टांके लगे हैं।
ज्ञात रहे की गत दिनों पांचू के जवान श्री रामस्वरूप कस्वां को मृत्यु हो गई थी उनको शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर दिनांक 26 सितंबर 24 से 29 सितंबर 24 तक बीकानेर में तीन दिन तक बड़ा आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया गया था। जिसका नेतृत्व इसी श्रीराम कस्वां द्वारा किया गया था। इस आंदोलन व विरोध प्रदर्शन में सांसद श्री हनुमान बेनीवाल, नोखा विधायक श्रीमती सुशीला डूडी, पूर्व विधायक डूंगरगढ़ श्री मंगलाराम गोदारा गिरधारी महिया, पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल सहित करीब दो-तीन हजार लोगों ने भाग लिया था। आज उसके साथ हुई इस प्रकार की घटना से आने वाले दिनों में इसके समर्थकों द्वारा पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की संभावना से इनकार नहीं जा सकता है।
इस संबंध में दोनों पक्षों द्वारा उक्त मामले के संबंध में एक दूसरे के खिलाफ देशनोक थाने में परिवाद दिया गया है अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर उक्त घायल व्यक्ति के वायरल वीडियो में कुछ युवाओं द्वारा पुलिस की कार्यवाही के संबंध में नकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है । मौके पर अभी पूर्ण शांति है और ओरण परिक्रमा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। निगरानी जारी हैं।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की