बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक जने की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि बीकानेर से नापासर की ओर मोटरसाइकिल पर जा रहे तिलक नगर निवासी नरेन्द्र सिंह भाटी नापासर बाईपास के पास एक ट्रक से जा भिड़े। इस हादसे में बाइक ट्रक के नीचे घुस गई,जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। जिससे आग लगने के कारण ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे करवाकर यातायात को सुचारू किया।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


