Search
Close this search box.

बीकानेर मेडिकल कॉलेज के एक साथ दस डॉक्टर्स को एचआईवी पॉजिटिव होने की पोस्ट हुई वायरल,प्रिंसिपल बोले भ्रामक है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेरl बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के दस डॉक्टर्स को एक साथ एचआईवी पॉजिटिव होने की पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया है। कॉलेज और पीबीएम अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मची तो ये पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दी गई लेकिन इसके स्क्रीनशॉट अब तक एक से दूसरे मोबाइल में पहुंच रहे हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने इस पोस्ट को पूरी तरह भ्रामक बताया है।

दरअसल, एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीकानेर मेडिकल कॉलेज में मचा तहलका…, लगभग दस डॉक्टर्स एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें गर्ल्स भी शामिल बताई जा रही है। अब कॉले प्रशासन बड़े स्तर पर करवा रहा है स्क्रीनिंग। पोस्ट में ये भी लिखा गया कि अभी तक ये खबर सही बताई जा रही है। साथ ही लिखा कि ” (मैं इस खबर की पुष्टि नहीं करता हूं।)” इसे मेडिकल स्टूडेंट्स व डॉक्टर्स के एक हैशटेग के साथ वायरल भी किया गया। साथ ही नीट पीजी का एक हैशटेग भी लगाया गया। ऐसे में खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पोस्ट में चैट के दौरान एक बैच का भी जिक्र किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत

प्रिंसिपल गुंजन सोनी ने दैनिक भास्कर को बताया- पूरी तरह गलत व झूठी खबर है। जिसे सच नहीं माना जा सकता। छवि खराब करने का प्रयास है। इस संबंध में पुलिस को पत्र दिया जा रहा है। पुलिस अपने स्तर पर जांच करके अफवाह फैलाने वाले पर कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की