Search
Close this search box.

जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारी पदोन्नत आचार्य बने उपनिदेशक, गोदारा सहायक निदेशक पद पर पदोन्नत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर, 14 जनवरी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार को जनसंपर्क सेवा के अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए।
आदेशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक श्री हरिशंकर आचार्य को उपनिदेशक के पद पर तथा सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती भाग्यश्री गोदारा को सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस आदेश के क्रम में श्री हरिशंकर आचार्य ने सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, बीकानेर में उपनिदेशक के पद पर तथा श्रीमती भाग्यश्री गोदारा ने सहायक निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है आचार्य को मतदाता जागरूकता और नशा मुक्ति के क्षेत्र में राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया गया है। आचार्य की हिंदी और राजस्थानी साहित्य की तीन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री राजेंद्र जोशी, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बृजेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक परमनाथ सिद्ध तथा प्रियांशु आचार्य, सूचना सहायक आनंद सिंह ने श्री आचार्य तथा श्रीमती गोदारा को शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की